फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आचार संहिता हटते ही पैरालंपियन के गांव में शुरू होगा पीएचसी का निर्माण, 10 गांव के 70 हजार लोगों को होगा फायदा

Thu, 22 Aug 2024 06:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 27. सोनीपत के गांव खेवड़ा ​स्थित राजकीय स्कूल में चल रही पीएचसी। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। पैरालंपियन सुमित आंतिल के गांव खेवड़ा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के भवन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से गांव चौहान जोशी मार्ग पर एक एकड़ पंचायती जमीन स्वास्थ्य विभाग को स्थानांतरित कर दी गई है। करीब ढाई साल से पीएचसी गांव के सरकारी स्कूल में संचालित की जा रही है। भवन बनने के बाद जहां सुविधा बेहतर हो सकेगी, वहीं डिलिवरी हट भी बन सकेगा। इससे आसपास के 10 गांवों के 70 हजार लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

खेवड़ा में पीएचसी का अपना भवन बनने के बाद गांव खेवड़ा के साथ ही चौहान जोशी, राई, बहालगढ़, असावरपुर, लिवासपुर, शामाबाद, पलड़ी कलां, पलड़ी खुर्द, जाजल, टोकी के ग्रामीण लाभांवित होंगे। वर्तमान में पीएचसी गांव के सरकारी स्कूल के पांच कमरों में संचालित की जा रही है। ऐसे में अपने भवन के अभाव में यहां सुविधा नहीं बढ़ पा रही है। जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
पीएचसी के भवन निर्माण के लिए मुख्यालय से 7 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। साथ ही पीएचसी के भवन के लिए ड्राइंग भी मंजूर हो चुकी है। अब निर्माण कार्य को लेकर 33 साल के लिए जमीन पट्टे पर मिली थी। इस जमीन पर राजस्व रिकॉर्ड में मार्ग होने से अड़चन आ गई थी। अब स्वास्थ्य विभाग और विकास एवं पंचायत विभाग के बीच मार्ग को एक तरफ से निकाल दिया गया है। उस अड़चन को दूर कर लिया गया है। जमीन को स्वास्थ्य विभाग के नाम स्थानांतरित हो चुकी है।
विज्ञापन

अपना भवन बनने पर डिलिवरी हट व दंत ओपीडी हो सकेंगे शुरू
पीएचसी का अपना भवन बनने के बाद डिलिवरी हट की सुविधा के साथ ही दंत ओपीडी शुरू करना आसान होगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीएचसी में दंत सर्जन की नियुक्ति कर रखी है, लेकिन मरीजों के दांतों के उपचार के लिए डेंटल चेयर स्थापित करने के लिए जगह नहीं है। ऐसे में खेवड़ा व आसपास गांवों के लोगों को उपचार कराने के लिए जिला नागरिक अस्पताल या निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।

तत्कालीन सीएम ने की थी पीएचसी खोलने की घोषणा

टोक्यो पैरालंपिक में सुमित आंतिल ने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। सितंबर 2021 में सुमित आंतिल के स्वागत समारोह के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव में पीएचसी खोलने की घोषणा की थी। मुख्यालय में मंजूरी मिलने के बाद मार्च, 2022 में गांव के सरकारी स्कूल के भवन में पीएचसी को चालू कर दिया था।



गांव खेवड़ा में नए भवन का निर्माण होने के बाद पीएचसी में सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। वर्तमान यह पीएचसी गांव के सरकारी स्कूल के पांच कमरों में संचालित की जा रही है। जल्द ही उस भवन में डेंटल ओपीडी चालू की जाएगी।
- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत




गांव खेवड़ा में चौहान जोशी मार्ग पर एक एकड़ पंचायती जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम स्थानांतरित हो चुकी है। आचार संहिता हटने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

- पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें