फोटो : सोनीपत के गांव पबनेरा में आयोजित चरित्र निर्माण एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविर के दौरान हवन
गन्नौर। आर्यवीर दल सोनीपत एवं ग्राम पबनेरा समिति के संयुक्त तत्वावधान में गांव पबनेरा में एक माह का चरित्र निर्माण एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। सात फरवरी तक चलने वाले शिविर में लगभग 150 आर्यवीर व वीरांगनाएं भाग ले रही हैं। शिविर के तहत सुबह बच्चों के साथ यज्ञ किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा विजय आर्य ने बच्चों को यज्ञ से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभों के बारे में जानकारी दी। साथ ही राष्ट्रप्रेम, श्रेष्ठ संस्कारों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। शिविरार्थियों ने गांव की गलियों, मंदिरों और चौपाल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सभी आर्यवीर व वीरांगनाओं ने सफाई कार्य में भाग लेते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।