फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पंचायत भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने के मामले में किया प्रदर्शन

Sun, 01 Feb 2026 07:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 20: सोनीपत के गांव अगवानपुर में प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
गन्नौर। गांव अगवानपुर में पंचायत भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण के मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर त्वरित कार्रवाई की मांग की। ग्रामीण करतार सिंह, वीरेंद्र कुमार, नरेंद्र त्यागी, सुभाष त्यागी, हर्ष, प्रदीप, सदा राम, ईश्वर ने बताया कि सरपंच और भूतपूर्व सरपंच पर ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कर रहे हैं। इसको लेकर उन्होंने प्रशासन को शिकायत भी की है लेकिन प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करेगा तो वह धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। पंचायत की जमीन पर निजी कब्जा किए जाने से गांव की सामूहिक संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है जिससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाने और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें