फोटो - गढ़ी सराय नामदार खां में अरूणा आसफ अली को नमन करते हुए संगठन के सदस्य। स्त्रोत - प्रवक्ता
गोहाना। गढ़ी सराय नामदार खां में स्थित आंबेडकर चौपाल में वीरवार को आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के सदस्यों ने अरुणा आसफ अली की जयंती मनाई। उन्होंने अरुणा आसफ अली के फोटो का माल्यार्पण किया। मुख्य वक्ता आजाद डांगी ने कहा कि अरुणा आसफ अली देश की आजादी के लिए क्रांति की मशाल जलाने वाली दिग्गज क्रांतिकारी नेता थी। हरियाणा अंबेडकर संघर्ष समिति के प्रदेश महासचिव रोहतास अहलावत ने कहा कि अरुणा आसफ अली स्वतंत्रता के बाद भी राजनीति में सक्रिय रही। 1958 में वे दिल्ली की पहली महिला महापौर बनीं। इस अवसर पर सत्यवान चंदेला, सुरजीत कश्यप, विजय, अजीत चोपड़ा, बलबीर सिंह अहलावत, रमेश, रणधीर तथा नरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।