खरखौदा। सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या काॅलेज में बुधवार को वाहन निषेध दिवस मनाया गया। प्राचार्य डाॅ. अनिल कुमार ने प्राध्यापक और कर्मचारी निजी वाहनों का प्रयोग किए बिना काॅलेज पहुंचने का आह्वान किया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और सड़क सुरक्षा का संदेश दिया
रोड सेफ्टी समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व रोड सेफ्टी प्रभारी डाॅ. विजयदीप राठी ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं कर्मचारियों को अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचने और छोटी दूरी के लिए पैदल चलने के प्रति प्रेरित करना था। उन्होंने ने कहा कि वाहन निषेध दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस अवसर पर डाॅ. प्रमिला, डाॅ. सीमांत, डाॅ. नमिता, डाॅ. शालिनी, वीरेंद्र, मुकेश, परमिंदर और मुकेश व छात्राएं मौजूद रहीं।