फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: धान की आवक तेज, मंडी में ढेर लगने के कारण किसानों को परेशानी

Sat, 28 Oct 2023 06:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी में अब तक करीब 7.8 लाख क्विंटल धान की आवक हो चुकी, रोज 70 हजार क्विंटल से अधिक फसल लेकर आ रहे किसान
विज्ञापन


मंडी में लग रहा जाम
फोटो 03- सोनीपत के गोहाना की नई अनाज मंडी में लगे धान की फसल के ढेर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में धान की आवक तेज हो गई है। गोहाना मार्केट कमेटी सचिव के अनुसार इस साल अब तक करीब 7.8 लाख क्विंटल धान की आवक हो चुकी है, जबकि गत वर्ष इस समय तक करीब 4 लाख क्विंटल धान की आवक हुई थी। उधर, मंडी में धान के ढेर लगे हुए हैं और किसानों को धान की फसल उतारने के लिए भी जगह नहीं मिल रही है। वहीं किसानों को धान का भाव भी 4500 से 4700 रुपये तक मिल रहा है।
इस बार किसानों ने अगेती खेती की हुई है। ऐसे में मंडी में किसान समय से पहले ही धान की फसल लेकर पहुंच रहे हैं। आवक बढ़ने से मंडी व सड़कों पर जाम की स्थित भी बन रही है। इसके लिए आढ़तियों ने उच्च अधिकारियों से व्यवस्था करने की गुहार लगाई हैं। आढ़तियों के अनुसार आगामी दिनों में जहां धान की आवक बढ़ेगी और धान के भाव में भी 300 से 400 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे किसानों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना धान की फसल का हो रहा उठान
मंडी के प्रधान विनोद सहरावत ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए खरीद की गई फसल का रोजाना रात के समय उठान किया जा रहा है, ताकि किसानों को फसल उतारने में कोई दिक्कत न हो। वहीं हर बुधवार को खरीद बंद कर फसल का उठान किया जा रहा है। साथ ही आढ़तियों को निर्देश दिए हैं कि वे फसल का रोजाना उठान कराएं।
वर्जन
मंडी में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जा रही है। फसल का उठान करने के लिए आढ़तियों को निर्देश दिए हैं।

-दीपक लोहचब, सचिव, मार्केट कमेटी, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें