फोटो : 16: पुलिस की गिरफ्त में अवैध हथियार रखने का आरोपी। पुलिस
सोनीपत। पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गांव बिधल निवासी दीपक को देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम को सटीक सूचना मिली थी कि दीपक अवैध पिस्तौल लेकर बड़वासनी पुल गोहाना रोड बाईपास सोनीपत रोड पर खड़ा है। वहां से पुलिस ने गिरफ्तार किया और आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।