फोटो 19: सोनीपत के जाट भवन में महिलाओं को औषधीय पौधे वितरित करती आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.
सोनीपत। आयुष विभाग की तरफ से वीरवार को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। जाट भवन में डॉ. बीरमति ने 96 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। साथ ही उन्हें औषधीय पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चीनी एवं तेल के अत्यधिक सेवन के दुष्प्रभाव और चीनी के स्वस्थ विकल्पों के उपयोग पर जागरूकता सत्र के आयोजन के साथ किया गया। गांव सरगथल में डॉ. श्वेता गोयत ने 50 लोगों के स्वास्थ्य की जांच गई। इस दौरान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने महिलाओं को मासिक धर्म के नियम, स्वच्छता एवं तनाव प्रबंधन पर जानकारी दी। गांव बजाना खुर्द की टीम ने गांव पुगथला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में औषधि वितरण शिविर आयोजित किया।