फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बढ़ रही अवैध शराब की तस्करी, सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में शराब तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पुराने शराब ठेकों की शराब बेचने की अवधि 31 मार्च को खत्म हो चुकी है और नई बोली लगाने वाले शराब ठेकेदार लॉकडाउन के चलते ठेके नहीं खोल पाए हैं। ऐसे में कई लोगों ने शराब की अवैध तस्करी शुरू कर दी है। जिस पर पुलिस ने अब नकेल कसनी शुरू कर दी है। पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी में लगे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सिटी सोनीपत, सिविल लाइन, सदर सोनीपत, खरखौदा, सदर गोहाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करों को काबू कर उनसे शराब बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें