फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से लगी मकान में आग, हज़ारों का सामान जला

विज्ञापन
घर में आग लगने से जला पड़ा सामान - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
शहर के वार्ड 5 स्थित एक मकान में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से मकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि कमरे में रखे गैस सिलेंडर तक आग नहीं पहुंच पाई, नहीं तो बड़ा हादसा सामने आ सकता था। सूचना पाकर दूसरे मकान में रह रहे परिवार सदस्य मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक मकान में रखा काफी सामान जलकर खाक हो चुका था। मकान मालिक चंद्र प्रकाश का कहना है कि मकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है वह परिवार सदस्यों के साथ दूसरे मकान में था, पड़ोसियों ने सूचना दी कि उसके मकान में आग लगी हुई है, सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें