सोनीपत। लॉकडाउन को तोडऩे वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। सुबह से ही पुलिस टीम बाहर निकलने वालों पर लगातार लाठियां भांज रही है। साथ ही उनके खिलाफ मुकदमें दर्ज कर रही है। पुलिस ने चार मुकदमे दर्ज कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। राई पुलिस ने छह तो सिविल लाइन पुलिस ने दो लोगों को किया काबू है। वहीं सदर गोहाना पुलिस ने भैंसवाल कलां के अक्षय उर्फ बाक्सर को 32 बोर की पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।