फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना से बचाव के लिए दोबारा बढ़ाए गए लॉकडाउन के दौरान बाहर निकल रहे लोगों पुलिस की सख्ती जारी है। बरोदा पुलिस ने छिछड़ाना गांव के अड्डे पर शराब के साथ युवक काबू किया है। उसके पास से तीन पेटियों में भरी शराब बरामद की गई है। वहीं सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक युवक को बिना मास्क के घूमते हुए गिरफ्तार किया है। मुरथल पुलिस ने लॉकडाउन तोडऩे के चलते एक युवक को पकड़ा है। वहीं सिटी थाना गोहाना पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक के साथ एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से तीन खाली खोल व दो कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने उसके खिलाफ हवाई फायर करने का भी मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें