फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में शुरू हुई सरसों की खरीद, बुखार नापकर मिल रही किसानों की एंट्री

विज्ञापन
मंडी में सरसों लेकर पहुंचे किसान के बुखार की जांच करते कर्मी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सोनीपत। मंडियों में बुधवार से सरसों की खरीद शुरू हो गई है और किसान भी पहले ही दिन सरसों लेकर मंडी में पहुंचने लगे है। जहां उनकी एंट्री बुखार नापने के बाद हो रही है तो उनके हाथ भी सैनिटाइज कराए जा रहे हैं। क्योंकि कोरोना वायरस को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही मार्केट कमेटी नहीं करना चाहती है। सरकार ने बुधवार से मंडियों में सरसों की खरीद शुरू करने के निर्देश जारी किए थे। जिसके तहत रोहतक रोड नई अनाज मंडी में सरसों की खरीद शुरू कर दी गई। जहां पहले दिन चंद किसान ही सरसों लेकर पहुंचे। लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए मंडी के गेट पर किसानों के बुखार की जांच कराई जा रही है और उनके हाथ सैनिटाइज कराए जा रहे है। इसके साथ ही मंडी में एक बार में 100 से ज्यादा किसानों को नहीं आने देने की बात कही गई है, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग को लागू रखा जा सके। इसके अलावा भी एहतियात बरतने के लिए किसानों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें