फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर सेना की गाड़ी को मारी टक्कर, सिपाही की मौत, कर्नल घायल

विज्ञापन
कुंडली थाने में खड़ी क्षतिग्रस्त सफारी। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
राई (सोनीपत)। जीटी रोड पर गांव रसोई के पास सेना की सफारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे सफारी के चालक सिपाही की मौत हो गई और कर्नल घायल हो गया। घायल कर्नल को नरेला के अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली के कैंट अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां पर कर्नल का उपचार चल रहा है। वहीं कुंडली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेना मेडिकल कोर के कर्नल डॉ. राजेश रविवार को सेना की सफारी से मेरठ कैंट से दिल्ली कैंट अस्पताल जा रहे थे। सफारी को उनका चालक पी निधिन चला रहा था। जब वह जीटी रोड स्थित गांव रसोई के पास पहुंचे तो कर्नल की सफारी को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी सफारी बीच सड़क पर पलट गई। गाड़ी के पलटने से वह दोनों घायल हो गए, राहगीरों ने उन दोनों को घायल अवस्था में नरेला के राजा हरिशचंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने चालक पी निधिन को मृत घोषित कर दिया। जबकि चिकित्सकों ने घायल कर्नल डॉ. राजेश को प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली के आर्मी अस्पताल में रेफर कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें