फोटो : 24: पुलिस गिरफ्त में पिस्तौल के साथ गिरफ्तार आरोपी। स्रोत : पुलिस
सोनीपत। क्राइम यूनिट गोहाना की पुलिस ने अवैध असलह तस्करी के आरोप में गांव बिचपड़ी निवासी अंशुल को गिरफ्तार कर 32 बोर की देसी पिस्तौल बरामद की है। पुलिस को सूचना पर आरोपी को खरखौदा रोड ड्रेन पुल सिसाना से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना खरखौदा में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। संवाद