फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अर्जुन अवॉर्डी पहलवान सुनील का एशियन गेम्स में चयन

Wed, 03 Jun 2026 07:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : अर्जुन अवार्डी पहलवान सुनील कुमार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। डबरपुर गांव के रहने वाले अर्जुन अवॉर्डी पहलवान सुनील कुमार ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सुनील कुमार का अब जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए चयन हुआ है।
सुनील कुमार ने लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय चयन ट्रायल में प्रतिद्वंद्वी रोहित बुरा को पराजित किया। वह 87 किलो भार वर्ग में भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का किया है। उनके चयन की खबर मिलते ही डबरपुर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया। परिवार के सदस्यों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। मां अनीता देवी और भाई सुमित कुमार ने सुनील की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए एशियन गेम्स में पदक जीतने की उम्मीद व्यक्त की।
भाई ने बताया कि सुनील कुमार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित सीनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में 87 किलो ग्रीको-रोमन वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन

सीनियर एशियाई चैंपियनशिप में उनके नाम एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य सहित छह पदक दर्ज हैं। अब सभी की निगाहें एशियन गेम्स में उनके प्रदर्शन पर टिकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें