फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सोनीपत में दंगल के बीच अखाड़ा संचालक की गोली मारकर हत्या

Thu, 27 Feb 2025 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कुंडल गांव में महाशिवरात्रि पर आयोजित दंगल के बीच कुश्ती व कबड्डी अकादमी संचालक राकेश राणा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो हमलावरों ने पेट और चेहरे पर गोली मारी। हत्या की वजह प्लॉट के विवाद को बताया जा रहा है। मृतक के चाचा ने गांव के युवक और उसके भांजे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन

कुंडल गांव में बुधवार को महाशिवरात्रि पर दंगल हो रहा था। अखाड़ा संचालक राकेश राणा बेटे आर्यन के साथ दंगल में पहुंचे थे। उनका बेटा अमृत भी पहलवान है। बुधवार शाम दंगल में करीब एक हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। इसी बीच गांव का ही मनोज व उसका भांजा साहिल बाइक पर दंगल में पहुंचे। बेटे की कुश्ती देखने के लिए उठते ही राकेश राणा पर गोलियां बरसा दीं। दो गोली उनके पेट और एक चेहरे पर मुंह के पास लगी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भीड़ के बीच हथियार लहराते हुए भाग निकले।



राकेश राणा को खरखौदा के निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद खरखौदा थाना पुलिस ने गांव कुंडल पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



चाचा बोले- छह माह पहले भी हुआ था झगड़ा
गांव सोहटी निवासी चांद सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनके भतीजे राकेश राणा सोहटी धाम स्थित अखाड़ा के संचालक थे। वह गोहाना के गांव बनवासा में अमृत के नाम से स्कूल व अकादमी भी चलाते थे। आरोप है कि हमलावरों के साथ उनका प्लॉट को लेकर विवाद है। इस मामले में छह माह पहले झगड़ा हुआ था। प्लॉट को लेकर ही रंजिश के चलते हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें