फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ उठाने के लिए करें आवेदन

Fri, 12 Sep 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से वर्ष 2025-26 के लिए प्री-मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक व टॉप क्लास शिक्षा योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। योजनाओं का संचालन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल https://scholarships.gov.in के माध्यम से किया जा रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि प्री-मैट्रिक योजना के लिए दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 15 सितंबर कर दिया गया है।
पोस्ट मैट्रिक एवं टॉप क्लास शिक्षा योजना के तहत छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए दिव्यांग विद्यार्थी 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उपायुक्त ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों को प्रेरित करें कि कोई भी पात्र दिव्यांग विद्यार्थी छात्रवृत्ति योजना से वंचित न रहे।
विज्ञापन

संस्थान प्रबंधकों का आह्वान किया कि वह समय पर विद्यार्थियों के आवेदन का सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें। सभी पात्र दिव्यांग विद्यार्थी व अभिभावक भी निर्धारित तिथियों से पूर्व राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ अवश्य उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें