सोनीपत। डॉ. आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के वर्ष 2025-26 के आवेदन पत्र सरल हरियाणा पोर्टल पर 31 जनवरी तक प्राप्त किए जाएंगे। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि बच्चे के परिवार की वार्षिक आय 4 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को हरियाणा सरकार की तरफ से आठ से 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। जिन छात्रों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वह जल्द करें। जिन छात्रों ने आवेदन पत्र अधूरे अपलोड किए थे वह अपने कागजात एक सप्ताह के अंदर कार्यालय में जमा करवाएं नहीं आवेदन रद्द हो जाएगा। संवाद