फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, पोर्टल खुलने का इंतजार करते रहेे विद्यार्थी

Fri, 07 Jun 2024 10:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
साेनीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। हालांकि विद्यार्थियों को दोपहर तक पोर्टल खुलने का इंतजार करना पड़ा। विभाग की तरफ से दोपहर को पोर्टल खोलने के साथ ही आईटीआई में पंजीकरण प्रकिया शुरू हो गई, जो 21 जून तक जारी रहेगी। आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी आईटीआई में पहुंचे और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। हालांकि पहले दिन आवेदकों की संख्या कम रही।
विज्ञापन


कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय की तरफ से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को दाखिले को लेकर नोटिस जारी किया गया था। जिसके बाद भी आईटीआई प्रबंधन ने आवेदन प्रक्रिया को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली थी। जिले की 13 आईटीआई में 3956 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चलेगी। पंजीकरण प्रक्रिया में विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। आईटीआई प्रबंधन का कहना है कि विद्यार्थियों की सहायता के लिए आईटीआई में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। वहीं कंप्यूटर कक्ष में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी दी गई है। विद्यार्थी आईटीआई में पहुंचकर आवेदन करवा सकते हैं।

यह दस्तावेज जरूरीदाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन के समय आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, परिवार पहचान पत्र, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक सहित अन्य दस्तावेज की जरूरत होगी। आवेदकों को शैक्षिक योग्यता, आरक्षण एवं स्थायी निवासी हेतु मूल प्रमाण-पत्रों की स्केन प्रतियां दाखिला फार्म के साथ ही अपलोड करनी होंगी।
विज्ञापन

वर्जन



औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी और 21 जून तक चलेगी। जिले में 13 आईटीआई में 3956 सीटों पर दाखिला किया जाएगा। विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।



विक्रम सिंह, प्राचार्य, आईटीआई, सोनीपत


कॉलेजों में धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही दाखिला प्रक्रिया
महाविद्यालयों में पांचवें दिन भी दाखिला प्रक्रिया धीमी रही। हालांकि कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि दाखिला प्रक्रिया धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। मुख्य व माइनर विषयों का फेरबदल समझने में विद्यार्थियों को थोड़ा समय लग रहा है। यही कारण है कि आवेदन प्रक्रिया धीमी है। कॉलेज पहुंचने वाले विद्यार्थी हेल्प डेस्क पर शंकाओं का समाधान करने ही पहुंच रहे हैं। हिंदू महाविद्यालय के प्राचार्य एसके जावा ने बताया कि कॉलेज में पांच दिनों में करीब 140 ही आवेदन हुए हैं। वहीं टीकाराम कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संतोष राठी का कहना है कि उनके यहां करीब 80 आवेदन हुए हैं। 10 जून के बाद ही आवेदन प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें