फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआई से तैयार ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया : निर्मल

Fri, 07 Jun 2024 10:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। विधायक निर्मल चौधरी ने लोकसभा चुनाव में लगे भितरघात के उन आरोपों को नकार दिया है जिसमें कहा गया था कि उनके पति ने लोगों को कॉल कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने को कहा था। इसे लेकर ऑडियो भी वायरल किया गया था।
विज्ञापन

यहां पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से उनके पति की आवाज में ऑडियो बनाकर वायरल किया गया है। उनका आरोप था कि कुछ लोग राजनीति में जल्दी स्थापित होने के लिए ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत देने के लिए जनता का आभार जताया। तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे यह हम सभी के लिए खुशी की बात है।
निर्मल ने ऑडियो पर आपत्ति जताते हुए कहा कि उनके पति ने कभी गन्नौर क्षेत्र में राजनीति में हस्तक्षेप नहीं किया। वह केवल गन्नौर में समाजसेवा के कार्यों में शामिल होने के लिए आते हैं। कुछ लोग राजनीति में बहुत जल्द स्थापित होने के लिए ओछे हथकंडे अपना रहे हैं। वह इस तरह की हथकंडों से कमजोर नहीं होंगी बल्कि और मजबूती के साथ भाजपा के लिए कार्य करती रहेंगी।
विज्ञापन



कभी किसी कार्यक्रम की सूचना नहीं मिली, बड़ौली के लिए प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी
लोकसभा उम्मीदवार मोहनलाल बड़ौली की तरफ से पार्टी के नेताओं पर भितरघात के आरोपों पर विधायक ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह भी कई चुनाव हार चुकी हैं, लेकिन उन्होंने अपनी हार का ठीकरा कभी किसी पर नहीं फोड़ा। उन्होंने हमेशा पार्टी के लिए काम किया और आगे भी करती रहेंगी। लोकसभा चुनाव में मोहन लाल बड़ौली की तरफ से कभी किसी कार्यक्रम की सूचना उन्हें नहीं दी गई, इसके बावजूद चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ी। वह बिना बुलावे के भी उनकी चुनावी जनसभाओं में शामिल रही। यही कारण है कि गन्नौर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को जीत मिली। लोकसभा चुनाव में हरिद्वार जाने की बात पर निर्मल चौधरी ने कहा कि वह हर पूर्णिमा पर हरिद्वार जाती हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने से पहले ही इस तरह से पत्रकारवार्ता कर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं पर आरोप मढऩे से सभी का मनोबल टूटता है। सभी ने पार्टी के लिए प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और मजबूती के साथ एकजुट होकर चुनाव लड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें