फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ईपीएफ की वेतन सीमा बढ़ाने की गुहार लगाई

Wed, 19 Mar 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय के सामने धरनास्थल पर प्रधानमंत्री के नाम तहसीलद
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय के सामने धरनास्थल पर भारतीय मजदूर संघ की जिला इकाई ने अपनी मांगों को लेकर जिला मंत्री रवि कुमार के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार जिवेंद्र मलिक को ज्ञापन दिया। भारतीय मजदूर संघ की कार्य समिति ने सरकार से मांग की कि ईपीएस 95 की न्यूनतम पेंशन 5000 रुपये की जाए। अंतिम तौर पर वेतन का 50 फीसदी प्लस महंगाई राहत पेंशन का भुगतान किया जाए। ईपीएफ की वेतन सीमा 15000 रुपये से बढ़ाकर 30000 रुपये व ईएसआईसी की वेतन सीमा 21000 से बढ़ाकर 42000 रुपये की जाए। संजय कुमार, संजीव सांगवान, प्रधान वीर सिंह, उप प्रधान दिनेश, राजेश, सुनील, गोवर्धन दास, भूपेंद्र नैन, साहिब सिंह, रामनारायण, नरेंद्र, खुशीराम व अन्य मौजूद रहे। संवाद

फोटो 05- सोनीपत के गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय के सामने धरनास्थल पर प्रधानमंत्री के नाम तहसीलद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें