सोनीपत। हरियाणा गर्व. पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की पब्लिक हेल्थ शाखा ने बुधवार को लघु सचिवालय स्थित जलघर प्रांगण में सम्मान एवं सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया। ब्रांच प्रधान विनोद शर्मा ने बताया कि जिला कोषाध्यक्ष सुंदर सिंह चौहान 37 वर्ष की सेवा के बाद एपीओ पद से सेवानिवृत्त हुए।
उन्होंने विभाग में जिम्मेदारियां ईमानदारी से निभाईं। सुंदर सिंह चौहान ने संगठन में सक्रिय भूमिका निभाई और लगातार चार बार सर्वसम्मति से जिला कोषाध्यक्ष चुने गए। वह ब्रांच उपप्रधान, ब्रांच ऑडिटर और ब्रांच मुख्य सलाहकार समेत कई पदों पर भी रहे।
समारोह में कार्यकारी अभियंता गौतम कुमार, उपमंडल अभियंता रवींद्र सिंह सैनी, वीरेंद्र जैन, कनिष्ठ अभियंता मंजीत यादव, पंकज कुमार और नितिन सैनी मौजूद थे। इन अधिकारियों ने सुंदर सिंह चौहान को फूलमाला और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।