साेनीपत। गांव नाहरा के रहने वाले अनुज का राष्ट्रीय बधिर खेल चैंपियनशिप में दो पदक जीतकर लौटने पर सेक्टर-4 स्थित प्रमोद स्पोर्ट्स अकादमी में स्वागत किया गया। उन्होंने 20 से 24 मार्च तक गुजरात के अहमदाबाद में हुई 10वीं राष्ट्रीय बधिर खेल चैंपियनशिप में भाग लिया थआ। उन्होंने शॉटपुट और भाला फेंक में रजत पदक जीते।
अनुज की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन से हर चुनौती को पार किया जा सकता है। इस उपलब्धि में अनुज के परिवार का विशेष योगदान रहा। उनके माता-पिता, रिश्तेदारों और विशेष रूप से उनकी दादी ने निरंतर सहयोग किया।
कोच प्रमोद ने अनुज की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अनुज भविष्य में और भी बड़े स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। देश का नाम रोशन करेंगे।