फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय बधिर चैंपियनशिप में अनुज ने जीते दो रजत पदक, स्वागत किया

Sun, 29 Mar 2026 05:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के नाहरा निवासी अनुज व कोच प्रमोद को आशीर्वाद देती उनकी दादी। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साेनीपत। गांव नाहरा के रहने वाले अनुज का राष्ट्रीय बधिर खेल चैंपियनशिप में दो पदक जीतकर लौटने पर सेक्टर-4 स्थित प्रमोद स्पोर्ट्स अकादमी में स्वागत किया गया। उन्होंने 20 से 24 मार्च तक गुजरात के अहमदाबाद में हुई 10वीं राष्ट्रीय बधिर खेल चैंपियनशिप में भाग लिया थआ। उन्होंने शॉटपुट और भाला फेंक में रजत पदक जीते।
अनुज की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और सही मार्गदर्शन से हर चुनौती को पार किया जा सकता है। इस उपलब्धि में अनुज के परिवार का विशेष योगदान रहा। उनके माता-पिता, रिश्तेदारों और विशेष रूप से उनकी दादी ने निरंतर सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच प्रमोद ने अनुज की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अनुज भविष्य में और भी बड़े स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें