सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गीता विद्या मंदिर कन्या महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा अनु ने दूसरा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
संस्था के प्रधान डॉ. ओपी परूथी तथा प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने अनु को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संयोजक प्राध्यापिका डाॅ. मीनाक्षी व कार्य प्रभारी वंदना ने बताया कि जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता का विषय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस था।
इस प्रतियोगिता में कुल 12 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में जीवीएम की छात्रा अनु ने प्रभावशाली भाषण देकर द्वितीय पुरस्कार हासिल किया। इसके लिए अनु को प्रमाण पत्र और 750 रुपये की नकद धनराशि से सम्मानित किया। सोमवार को कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य ने उसका स्वागत किया।