सोनीपत में वाहन चोरी निरोधक दस्ता की टीम के साथ चोरी के आरोपी व बरामद बाइक।
सोनीपत। वाहन चोरी निरोधक दस्ता ने बाइक चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव रिढाऊ निवासी बिट्टू और साहिल है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की गई 9 बाइक बरामद की हैं। आरोपी बाइक के मिस्त्री हैं।
बुधवार को एसीपी राहुल देव ने बताया कि पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में बिट्टू और साहिल को गिरफ्तार किया है। दोनों बाइक मिस्त्री हैं। दुकान बंद होने के बाद से वह वाहन चोरी करने लगे। इनके कब्जे से चोरी की 9 बाइक बरामद की गई। पुलिस के अनुसार यह आरोपी अलग-अलग बाजारों के नजदीक दुकानों और शोरूम के सामने मार्केट से बाइक चोरी करते थे। सभी बाइकों को एक ही स्थान पर रखते थे। इसके बाद ग्राहक तलाश करते और नशे करने के लिए बाइक को चार से पांच हजार रुपये में बेच देते थे। उन्होंने बताया कि दोनों शहर में आकर वारदात करते थे। बिट्टू का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। बिट्टू पर छह मामले दर्ज हैं। सभी 9 बाइक शहरी क्षेत्र के थानों के अधिकार क्षेत्र से बरामद की गई हैं।