फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कई कॉलोनियों व नागरिक अस्पताल में बत्ती गुल

विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना उपमंडल नागरिक अस्पताल में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर एक्सरे के लिए इंतजार करत
विज्ञापन
सोनीपत/गोहाना। बारिश के चलते जिलेभर में कई बिजली लाइनों में आए फाल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति कई घंटे तक बाधित रही। गोहाना के उपमंडल नागरिक अस्पताल में बुधवार को करीब आधे घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही। जिससे खून जांच और एक्सरे सुविधाएं भी बंद रही। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति देर शाम तक बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन

बारिश की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। लाइन में आए फाल्ट की वजह से सोनीपत शहर के आठ मरला, मॉडल टाउन, चार मरला क्षेत्र में करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। दोपहर करीब 3 बजे बिजली आपूर्ति गुल हो गई थी। इसके बाद लोगों ने बिजली निगम के कंट्रोल कक्ष में फोन करने शुरू कर दिए। शाम सात बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिल सकी।
उपमंडल नागरिक अस्पताल में जनरेटर कई सालों से बंद पड़ा है। अस्पताल में बिजली आपूर्ति बंद होने के बाद कोई विकल्प नहीं है। केवल हॉट लाइन पर ही अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं निर्भर हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने से सारी स्वास्थ्य सेवाएं बंद हो जाती हैं। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन




नागरिक अस्पताल में बारिश के चलते बिजली आपूर्ति बंद रही। जिसके चलते स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रही। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कर दी गई थी।

डा. संजय छिक्कारा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, गोहाना।


बारिश के वजह से लाइनों में फाल्ट आ गया था, जिसकी वजह से शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। सूचना के बाद कर्मचारियों को भेजकर फाल्ट को दूर कराया और बिजली आपूर्ति बहाल करवा दी गई।
विज्ञापन

रणबीर देशवाल, कार्यकारी अभियंता बिजली निगम सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें