फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आज से 2,02,719 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जाएगी

Sun, 08 Dec 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06: सोनीपत के नागरिक अस्पताल से पोलियो जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते उप चिकि
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 8 से 10 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इसके 5 वर्ष तक के 2,02,719 बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाई जाएगी। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को नागरिक अस्पताल से रैली निकाली गई।
विज्ञापन

उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिन्नी लांबा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करते हुए लोगों से आह्वान किया कि वह 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाएं। उन्होंने बताया कि पांच वर्ष तक के 202719 बच्चों को पोलियो रोधी दवा की खुराक पिलाने के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 899 बूथ बनाए गए हैं। बूथों पर कुल 3386 कार्यकर्ता तैनात रहेंगे, जो यह सुनिश्चित करेंगे कि पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो रोधी दवा की खुराक पीए बगैर न रहे।
शनिवार को हाई रिस्क क्षेत्र जैसे भट्ठा, फैक्टरी, निर्माणाधीन स्थलों पर बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम ने पोलियो रोधी दवा पिलाई। अभियान के तहत सरकारी वाहनों के अलावा स्वैच्छिक संगठनों व महिला एवं बाल विकास विभाग का भी पूरा सहयोग रहेगा। ऐसे में उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने स्वास्थ्य अधिकारियों-कर्मचारियों को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उप सिविल सर्जन डॉ. योगेश गाेयल, डॉ. मोहित, स्वास्थ्य निरीक्षक ईश्वर लाल, माही समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें