सोनीपत। मादक पदार्थ निरोधक टीम ने गांव मुरथल के पास से एक युवक को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव मुरथल के मुंडान पाना का रहने वाला कपिल है। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मादक पदार्थ निरोधक टीम में शामिल एएसआई संजय अपनी टीम के साथ मुरथल के पास गश्त कर रहा था। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक ओशो धाम के पास नहर किनारे मादक पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा था। जिस पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया। डीएसपी हंसराज को बुलाकर उनके सामने युवक की तलाशी ली गई। उसके पास से पुलिस ने 350 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। जिससे पता लगाया जा सके कि वह गांजा कहां से लेकर आया था। साथ ही मामले में शामिल अन्य आरोपियों को काबू किया जा सके।