फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शहीदी दिवस पर हुई भाषण प्रतियोगिता में अंशिका प्रथम

विज्ञापन
शहीदी दिवस पर आयोजित भाषण प्रतियागिता के विजेता प्रतिभागी प्रमाण पत्र के साथ। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को शहीदी दिवस मनाया गया। इस दौरान भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंशिका ने प्रथम स्थान, वंश ने द्वितीय तथा प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 1100, द्वितीय स्थान के लिए 750 तथा तृतीय स्थान के लिए 500 रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। प्रमाणपत्र भी दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सतपाल काजला, हरिओम नरवाल एवं लक्ष्मी नारायण ने शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य विक्रम सिंह ने कहा कि शहीदों का बलिदान हमें राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर मेजर संजय श्योराण, सुरेश ढांडा, मीनाक्षी देवी, सुनीता देवी, सुनील कुमारी, दुखभंजन, जगबीर राणा, संदीप नैन, हरदीप, मंजीत दहिया एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें