सोनीपत। सेक्टर-27 थाने की पुलिस ने पार्सल चुराने के मामले में झज्जर जिले के गांव मेहराना निवासी दूसरे आरोपी हेमंत को भी गिरफ्तार कर लिया है। डिलीवरी बॉय की बाइक से पार्सल चुराने के आरोप में माहरा निवासी मोहित पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में है। सोनीपत के साबुन दरवाजा निवासी मनोज ने 25 जनवरी को दी शिकायत में बताया कि वह फ्लिपकार्ट में डिलीवरी बॉय है। 24 जनवरी को सुपरमैक्स में पार्सल डिलीवरी के लिए गया था। पार्सल देकर लौटने पर कोरियर बैग खुला मिला। पता चला कि जी-903 के 4 और जे-904 के पते पर बुक दो कैश ऑन डिलिवरी पार्सल किसी ने चुरा लिए। कैमरा चेक किया तो स्विफ्ट कार से आया एक आदमी बैग से पार्सल निकालकर जाता दिखाई दिया। संवाद