फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे के रास्ते ओडिशा से हरियाणा में लाई जा रही गांजे की भारी खेप को पकड़ने के मामले में मादक पदार्थ निरोधक स्टाफ ने छठे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस मुख्य आरोपी राकेश सहित नकेंद्र, आशीष, सतपाल व प्रभात को गिरफ्तार कर चुकी है। छठा आरोपी मटिंडू निवासी अमित है जिसे पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी जलजीत ने टीम के साथ 3 जुलाई को केएमपी के पीपली टोल प्लाजा पर जांच करते हुए एक बोलेरो गाड़ी से 137 किलो 540 ग्राम गांजा पकड़ा था। टीम ने मूलरूप से फरमाणा फिलहाल खरखौदा की महावीर कॉलोनी निवासी नकेंद्र व ईदगाह कॉलोनी निवासी आशीष को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जिसके बाद उप निरीक्षक पूर्ण कुमार ने मामले में जांच करते हुए आरोपी सतपाल, राकेश व प्रभात को भी गिरफ्तार किया था। वहीं अब मामले में एक अन्य आरोपी मटिंडू निवासी अमित को गिरफ्तार किया है जिसे पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है ताकि मामले में पूछताछ की जा सके।
मुख्य आरोपी किया जा चुका है नजरबंद
पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी राकेश को केंद्र सरकार के आदेश पर नजरबंद किया है। आरोपी एक वर्ष तक जिला कारागार में नजरबंद रहेगा। यह प्रदेश में इस प्रकार की पहली कार्रवाई है जिसे केंद्र सरकार के आदेश पर संज्ञान में लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें