फोटो 35- सोनीपत के गांव नकलोई स्थित खाटू श्याम मंदिर नकलोई धाम में आयोजित वार्षिकोत्सव में सज
सोनीपत। गांव नकलोई स्थित खाटू श्याम मंदिर नकलोई धाम में रविवार को वार्षिक महोत्सव हर्षोल्लास व श्रद्धा भाव से मनाया गया। वार्षिकोत्सव व श्याम संकीर्तन की शुरुआत ज्योत प्रज्वलित करके की गई। संकीर्तन में बाबा श्याम का भव्य दरबार, फूलों का श्रृंगार, छप्पन भोग आकर्षक का केंद्र रहे। वार्षिकोत्सव में हरियाणा सहित दिल्ली, पंजाब व उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्याम बाबा की पूजा-अर्चना की।
संकीर्तन में कोलकाता से भजन गायक संजय मित्तल, दिल्ली से राजेश शर्मा, करनाल के घरौंडा से सुमित सपड़ा, जुगल हंस, सोनू शर्मा, संदीप तायल व अनिल गोयल ने भजनों से बाबा श्याम का गुणगान किया। मंदिर परिसर में लगाए गए भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले करीबन एक करोड़ रुपये की लागत से मंदिर परिसर के किए जाने वाले विस्तार को लेकर भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था के प्रधान बलबीर सिंह, संरक्षक संजय सिंगला व महासचिव शीलक राम सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।