फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ओपन मिस्टर इंडिया ओवरऑल चैंपियन बने अगवानपुर के अन्नू त्यागी

Sat, 13 Apr 2024 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
ओपन मिस्टर इंडिया ओवरऑल चैंपियन बने अगवानपुर निवासी अन्नू त्यागी को ट्रॉफी भेंट करते आयोजक।
विज्ञापन
गन्नौर। कैथल में हुई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में द गोल्ड जिम गन्नौर के संचालक अगवानपुर गांव के अन्नू त्यागी ने ओपन मिस्टर इंडिया ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। गांव पहुंचने पर अन्नू त्यागी का ग्रामीणों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। प्रशिक्षक संदीप डांगी ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के बाॅडी बिल्डरों ने भी हिस्सा लिया था। इसमें अन्नू त्यागी 80 किलो भारवर्ग के साथ ओवरऑल में भी पहला स्थान पाने में सफल रहे। अन्नू त्यागी इस जीत के साथ ओपन मिस्टर इंडिया ओवरऑल चैंपियन बने। प्रतियोगिता के आयोजक जिम एसोसिएशन कैथल के पदाधिकारियों ने अन्नू त्यागी को नकद पुरस्कार, पदक व ट्राफी देकर सम्मानित किया। अपने बेटे के प्रदर्शन पर उनके पिता जगनपाल त्यागी भी गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें