फोटो : सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में मेधावी छात्रा अंजली के साथ प्राचार्य व प्राध्याप
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय की एमए अर्थशास्त्र की छात्रा अंजली ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में जगह बनाई। अंजली ने 5वां स्थान प्राप्त किया। टीकाराम शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह दहिया व प्राचार्य गीता ने छात्रा को बधाई देकर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ. ममता, सुनीता ने भी छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद