फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लेनदेन को लेकर पशु व्यापारी ने जहर खाकर दी जान

Sat, 22 Jun 2024 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव गढ़ शहजानपुर स्थित हीरानंद कॉलोनी निवासी नवीन ने पुलिस को बताया कि उनके पिता मदन पाल शुक्रवार की शाम को घर से गए थे। वह नहीं लौटे तो वह उनकी तलाश करने लगे। उनके चाचा रणबीर तलाश करते हुए रात करीब साढ़े 11 बजे गांव के शमशान घाट में पहुंचे तो पिता मृत अवस्था में पड़े थे। उन्होंने सल्फास की गोली खा रखी थी। पास में कुछ गोली पड़ी भी मिलीं। दाहिना हाथ किसी जानवर ने नोंच रखा था।
विज्ञापन

उनकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि उनका पत्थरों वाली गली में रहने वाले पुलिसकर्मी और रेवली के ग्रामीण के साथ रुपये का लेनदेन था। रुपये दिए जाने के बावजूद दोनों उस पर और रुपये देने का दबाव बना रहे थे। उसे समाज में बदनाम कर रहे थे। इससे आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए विवश करने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें