फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु आहार व्यापारी से मारपीट, रिवाल्वर दिखाकर दी मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना की पुरानी अनाज मंडी में पशु आहार के व्यापारी से मारपीट और रिवाल्वर दिखाकर धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुरानी अनाज मंडी गोहाना के निखिल गोयल ने बताया कि वह मंडी में पशु आहार का व्यापार करता है। उसने बताया कि शनिवार को वह दुकान पर था। इसी दौरान कुछ लोग उसकी दुकान में घुस आए। उन्होंने बताया कि उनकी भी मंडी में दुकान है। वह उन्हें नहीं पहचानता था। उन्होंने दुकान में आते ही उसके साथ मारपीट करने लगे। उसे रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। बाद में वहां से चले से गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वह अपना उपचार कराकर वापस आ गया। मामले की सूचना के बाद पहुंची सिटी थाना पुलिस ने निखिल के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें