फोटो 42- सोनीपत के खरखौदा के गांव सोहटी में बिजली के खंभों पर खुले एंगल। संवाद
खरखौदा। सोनीपत मार्ग स्थित 132 केवी पावर हाउस से गांव सोहटी स्थित 33 केवी सब स्टेशन से जाने वाली बिजली लाइन के खंभों से एंगल चोरी हो गए। यह चोरी एक या दो खंभों पर नहीं, बल्कि 67 खंभों से की गई है।
ऐसे में इन खंभों के गिरने का अंदेशा बन हुआ है। सैदपुर के एसडीओ आशीष ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।गांव सोहटी स्थित बिजली निगम के 33 केवी पावर सब स्टेशन से आसपास के सात गांवों सहित आईएमटी खरखौदा को भी बिजली आपूर्ति की जाती है। इस पावर हाउस से जो बिजली लाइन खरखौदा पहुंचती है, चोरों ने उसके खंभों के एंगल चोरी कर लिए हैं। बिजली निगम को चोरी की इस घटना से करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।