फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गली का निर्माण नहीं होने से रोष, सीएम विंडो पर दी शिकायत

Wed, 25 Mar 2026 07:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गढ़ी घसीटा ​​स्थित खस्ताहाल ​​स्थिति में शिवा शिक्षा सदन स्कूल वाली गली। स्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गढ़ी घसीटा स्थित शिवा शिक्षा सदन स्कूल वाली गली का निर्माण नहीं होने से लोगों में रोष है। परेशान लोगों ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर दी है। जून 2025 में टेंडर आवंटन होने के नौ माह बाद भी सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है।
शिकायतकर्ता सौरभ सचदेवा ने बताया कि गली लंबे समय से जर्जर है। बारिश के दिनों में स्थिति गंभीर हो जाती है। जलभराव और कीचड़ के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों को मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है मगर ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर निगम की ओर से प्रगति नगर, जैन बाग कॉलोनी के साथ गढ़ी घसीटा स्थित शिवा शिक्षा सदन स्कूल वाली गली के निर्माण के लिए जून 2025 में टेंडर आवंटित किया गया था। 1.08 करोड़ से इनका निर्माण कराया जाना था।
प्रगति नगर व जैन बाग कॉलोनी की विभिन्न गलियों का निर्माण पूरा कर लिया गया है, लेकिन इस गली को नगर निगम ने छोड़ दिया है। नगर निगम की अनदेखी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाए अन्यथा वह निगम कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

वर्जन
शिवा शिक्षा सदन स्कूल वाली गली के लोगों ने इस गली का निर्माण कराने से यह कहकर मना कर दिया था उनकी गली ठीक है। उस गली में पैचवर्क की जरूरत है। अगर वहां के लोग मुझे अनापत्ति प्रमाण पत्र खिलकर दे दे तो उस गली का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। -सागर मलिक, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें