फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

विज्ञापन
हरियाणा सरकार का पुतला फूंकतीं आंगनबाड़ी वर्कर कर्मचारी। संवाद - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
लघु सचिवालय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का धरना लगातार जारी है। केंद्र सरकार की तरफ से घोषित मानदेय नहीं देने पर कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने पुलिस लाइन के सामने गोहाना रोड पर प्रदेश सरकार का पुतला जलाया। साथ ही उन्होंने 5 जनवरी को राज्यस्तरीय रैली करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

यूनियन की पदाधिकारी सरोज दहिया ने बताया कि चंडीगढ़ में बुधवार को सीएम व आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स की तालमेल कमेटी के बीच बैठक हुई। सीएम ने केंद्र सरकार द्वारा घोषित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1500 रुपये और सहायिकाओं को 750 रुपये मासिक भत्ता देने से इनकार कर दिया। कुशल-अकुशल मजदूर का दर्जा देने के बारे में कोई फैसला नहीं किया। इस कारण कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं में रोष है। तालमेल कमेटी के आह्वान पर लगातार हड़ताल जारी रहेगी, 5 जनवरी को राज्यस्तरीय रैली होगी। इस दौरान गीता नागर, सुमन देवी, ऊषा रानी, गीता खरखौदा, सुनीता, सीटू के जिला प्रधान आनंद शर्मा, हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के राज्य अध्यक्ष आरके नागर, एआईयूटीयूसी के राज्य सचिव हरि प्रकाश, अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के उपाध्यक्ष श्रद्धानंद सोलंकी, भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के लीगल सेल चेयरमैन एडवोकेट ब्रह्म सिंह दहिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें