फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्परों ने मांगों को लेकर दिया धरना

Sat, 25 Apr 2026 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में नगराधीश सिमरन को ज्ञापन सौंपती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व अन्य। स्रोत
विज्ञापन
सोनीपत। आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को डीसी कार्यालय पर धरना दिया। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान उषा देवी ने की जबकि संचालन सोना देवी ने किया।
विज्ञापन

सीटू के नेता शीलक राम मलिक, श्रद्धानंद सोलंकी ने बताया कि 16 अप्रैल को निदेशक, आईसीडीएस हरियाणा के साथ यूनियन की वार्ता सकारात्मक माहौल में हुई थी। अब तक उस वार्ता का कोई लिखित पत्र जारी नहीं हुआ है जिससे वर्कर व हेल्परों में रोष बना हुआ है।
उन्होंने बताया कि मुख्य मांगों में आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्परों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देना, गुजरात की तर्ज पर ग्रेच्युटी लागू करना, केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाए गए वेतन को लागू करना, हेल्परों को 7500 रुपये वेतन देना, खाली पदों को नियमित भर्ती से भरना तथा न्यूनतम वेतन 15200 रुपये लागू करना शामिल है। इस दौरान नगराधीश को निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें