फोटो 36- सोनीपत के गोहाना में राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ी अपने कोच के साथ। स
गोहाना। शहर के खिलाड़ी अंगद जाटान और शौर्य मोर ने राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट में अपनी खेल प्रतिभा का सराहनीय प्रदर्शन किया। बुधवार को दोनों खिलाडिय़ों को भगत हंसराज अकादमी में सम्मानित किया गया।
हरियाणा टेनिस प्रीमियर लीग की ओर से रोहतक के सेक्टर-35 में 19-20 अक्तूबर को राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट आयोजित की गई। टूर्नामेंट में खिलाड़ी अंगद ने अंडर-12 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में यमुनानगर के खिलाड़ी को 8-0 से पराजित कर विजेता बने। शौर्य मोर अंडर-10 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में रनरअप रहे। पहलवान अजमेर मलिक, कोच सोमबीर, दीपिका, डॉ. विक्रम, कोच विवेक, अभिभावक पूनम, विपिन जाटान, देवेंद्र मोर और मोनिका मोर ने विजेता खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद दिया।