फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला निर्माण में हो रहा था घटिया सामग्री का प्रयोग, रुकवाया काम

Thu, 04 Feb 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से बस स्टैंड रोड पर कपड़ा मार्केट से लेकर मुरथल रोड पर गंदे पानी की निकासी हेतु नाले का निर्माण किया जा रहा है। बस अड्डे से मुखी अस्पताल तक बनने वाले नाले में घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग होने से धानकान बस्ती के लोग भड़क उठे। क्षेत्र के निवर्तमान पार्षद समेत अन्य लोगों ने नगर निगम अधिकारियों पर ठेकेदार से सांठगांठ करने का आरोप लगाया। विरोध में लोगों ने नाले का निर्माण रुकवा दिया।
विज्ञापन

धानकान बस्ती के लोगों का कहना है कि निगम ठेकेदार ने बिना किसी पूर्व व्यवस्था के ही नाले का निर्माण शुरू कर दिया। नाले के निर्माण के लिए दुकानों के आगे ठेकेदार ने खुदाई करा दी, वहीं गंदे पानी की निकासी का कोई प्रबंध नहीं किया गया। इससे पानी दुकानों की नींव में जमा हो रहा है। पानी की वजह से उनके मकानों में दरार आनी शुरू हो गई है। क्षेत्रवासी इसके विरोध में सड़क पर उतर निगम और ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

कैबिनेट मंत्री ने किया था नाले का शिलान्यास
बस स्टैंड परिसर में बार-बार जमा होने वाले पानी की समस्या से मुक्ति के लिए कपड़ा मार्केट से लेकर मुरथल अड्डा ड्रेन तक 35 लाख की लागत से प्रस्तावित नाले की आधारशिला कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने रखी थी। उस समय कविता जैन ने क्षेत्र के लोगों को जलभराव व क्षेत्र की बेहतर पानी निकासी का भरोसा दिलाया था, लेकिन ठेकेदार ने मुरथल अड्डा से मुखी अस्पताल में अच्छी सामग्री का प्रयोग का नाले का निर्माण कर दिया और उससे आगे बस अड्डे की तरफ घटिया किस्म की सामग्री का प्रयोग होने लगा तो लोगों ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। उनका कहना है कि ऐसी सामग्री के प्रयोग से तो नाला थोड़े समय बाद ही टूटकर बिखर जाएगा और उन्हें फिर समस्याओं से दो-चार होना पड़ेगा।
विज्ञापन


काम रोके जाने के बाद पहुंचे निगम के अधिकारी
नाले के निर्माण के दौरान हो रहे घटिया किस्म की सामग्री के प्रयोग के चलते धानकान बस्ती ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया। काम के रोके जाने के बाद सूचना पर एमई जसवंत सिंह पहुंचे। निर्माण में प्रयोग की जा रही घटिया किस्म की सामग्री की जांच कराने का आश्वासन दिया।

निवर्तमान पार्षद ने निगम पर साधे आरोप
धानकान बस्ती वार्ड नंबर-3 के निवर्तमान पार्षद रवींद्र दिलावर ने आरोप लगाए कि नगर निगम अधिकारियों की मिलीभगत के बिना गड़बड़ी संभव नहीं है। ठेका देने से पहले न तो नगर निगम में ठेकेदार का अनुभव देखा जाता और न ही उसके काम को ही मानकों पर परखा जाता है। इसके चलते शहर भर में नाले उखड़े पड़े हैं। जल्द कार्रवाई न होने पर क्षेत्र के लोगों के साथ नगर निगम के खिलाफ अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें