फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चार दिवसीय मेले में विद्यार्थियों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने की पहल

Thu, 15 Oct 2026 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-12 में लगे मेले के दौरान स्टॉल का निरीक्षण करती पूर्
विज्ञापन
सोनीपत। विद्यार्थियों को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-12 में छात्र संचालित कॅरिअर विकास एवं रोजगार प्रकोष्ठ के तहत चार दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के पहले दिन बुधवार को छात्राओं ने उत्साह के साथ 15 स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन मुख्य अतिथि रहीं।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कविता जैन ने कहा कि मेले के माध्यम से विद्यार्थियों का ऐसा समूह तैयार करने की योजना है जो हस्तनिर्मित उत्पादों के निर्माण, प्रचार-प्रसार एवं बिक्री में दक्ष हो सके। विद्यार्थियों को उत्पादों की पैकेजिंग, टैगिंग, लेबलिंग, मूल्य निर्धारण तथा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यमों से बिक्री करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल रोजगार प्राप्त करने तक सीमित न रखकर रोजगार सृजित करने योग्य बनाना भी है ताकि वे अपने गांवों में महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग कर सकें।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. किरण सरोहा ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकें और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने, साक्षात्कार कौशल विकसित करने, मॉक इंटरव्यू आयोजित करने की भी योजना है।
महाविद्यालय की ओर से उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार को आइडियाथॉन के तहत प्रस्ताव भी भेजा गया है। डॉ. सुनील पवार ने संचालन किया। इस दौरान डॉ. वंदना नासा, डॉ. मनजीत, डॉ. प्रवीन, डॉ. सविता रानी, प्रवेश कुमार, ज्योति रानी, डॉ. नरेश आंतिल, डॉ. राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें