फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से बिजलीकर्मी की मौत

Tue, 15 Apr 2025 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव नाथूपुर मोड़ के पास फाल्ट ठीक करते समय करंट लगने से बिजली निगम के सहायक लाइनमैन की मौत हो गई। मृतक के भाई ने विभागीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव चौलका निवासी अमित ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उनके छोटे भाई अमरजीत बिजली निगम राई सब डिवीजन में सहायक लाइनमैन थे। 11 केवी दिल्ली रोड फीडर पर दो फेज की लाइन पर बिजली सप्लाई की शिकायत आई थी। जिस पर जेई योगेश ने सुबह 11:16 बजे वर्क परमिट लिया और इसकी सूचना संदीप को दी थी। संदीप ने यह जानकारी अमरजीत को दी थी। इसके बाद अमरजीत फाल्ट ठीक करने के लिए बिजली पोल पर चढ़ गए थे। उनके साथ खांडा के नवीन भी थे। इसी दौरान अचानक बैक करंट आने से उनके भाई की मौत हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनके भाई की मौत बिजली निगम की लापरवाही से हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें