फोटो 13: सोनीपत में छोटूराम चौक पर अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फूंकते एसयूसीआई के समर्थक। स्रोत
सोनीपत। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मंगलवार को महलाना चौक से छोटूराम चौक तक जुलूस निकला। अमेरिकी साम्राज्यवादियों की ओर से वेनेजुएला पर किए गए सैन्य हमले के विरोध में प्रदर्शन कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका।
राज्य कमेटी सचिव मंडल सदस्य कामरेड ईश्वर सिंह राठी ने कहा कि अमेरिकी साम्राज्यवादियों की ओर से वेनेजुएला पर नहीं बल्कि पूरे लैटिन अमेरिकी देशों पर हमला है। इसका उद्देश्य वहां के देशों को बल प्रयोग के जरिए अपने अधीन कर के उन देशों के पेट्रोलियम आदि संसाधनों को लूटना है। वेनेजुएला पर किया गया हमला उसी साम्राज्यवादी नीति का हिस्सा है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से दुनिया में अशांति और युद्ध का खतरा बढ़ता है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। साथ ही वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो व उनकी पत्नी सीलिया फ्लोर्स को तुरंत रिहा करने की मांग उठाई। इस दौरान ईश्वर सिंह दहिया, बलबीर सिंह, देवेंद्र सिंह, सेवानंद, हरिप्रकाश, जयभगवान, वीरेंद्र, जयकरण, ऋषिपाल भी उपस्थित रहे।