फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजिश के तहत खेल विवि का नाम खराब करने की कोशिश, मानहानि का करेंगे केस : कुलपति

Wed, 03 Jul 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते कुलपति एवं सेवानिवृत
विज्ञापन
राई। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई के कुलपति एवं उत्तराखंड के सेवानिवृत्त डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विवि का नाम डिफॉल्टर सूची से हटा दिया है। विवि में लोकपाल की नियुक्ति नहीं होने के कारण विवि का नाम डिफॉल्टर सूची में डाला गया था। अब लोकपाल की नियुक्ति के बाद सूचना यूजीसी के पास भेजी गई तो यूजीसी ने सूची को अपडेट करते हुए खेल विवि का नाम हटा दिया है।
विज्ञापन

वह बुधवार को विवि परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नया संस्थान शुरू किए जाने के बाद औपचारिकताओं में कुछ समय लगता है। अब सभी औपचारिकताओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बीच कुछ लोगों ने साजिश के तहत विवि का नाम खराब करने के लिए दुष्प्रचार का प्रयास किया। ऐसे लोगों के खिलाफ विवि प्रशासन मानहानि का केस करने का मन बना चुका है। शीघ्र ही इस संबंध में कानूनी सलाह लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
कुलपति अशोक कुमार ने बताया कि उसका नाम यूजीसी की डिफॉल्टर सूची से हटा दिया गया है। खेल विश्वविद्यालय ने सितंबर 2023 में अपने पहले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की थी। अप्रैल 2024 में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से अफिलिएशन प्राप्त हुई थी। एक नए संस्थान के रूप में कुछ प्रशासनिक प्रक्रियाओं में समय लगता है, जिसमें लोकपाल की नियुक्ति भी शामिल थी। इस देरी के कारण विश्वविद्यालय को अस्थायी रूप से यूजीसी की डिफॉल्टर सूची में रखा गया था।
विज्ञापन

विवि की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास
कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि दुर्भाग्यवश कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत कर इस स्थिति का फायदा उठाया। इससे हरियाणा की पहली सरकारी खेल विश्वविद्यालय की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि यह दावे निराधार थे, केवल संस्थान की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से किए गए थे।

शर्तें पूरी करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला
कुलपति ने कहा कि इस शैक्षणिक स्तर के लिए विश्वविद्यालय में 400 से ज्यादा खिलाड़ियों व विद्यार्थियों के आवेदन मिल चुके हैं। अब इन विद्यार्थियों के आवेदन की स्क्रूटनी की जाएगी। शर्तें पूरी करने वाले विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। विवि में विद्यार्थियों के लिए सभी सुविधाएं मुहैया करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें