गोहाना। गांव नगर के आरोपी गौरव को थाना शहर गोहाना की पुलिस ने जानलेवा हमले की घटना में संलिप्त होने के कारण गिरफ्तार किया है। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गांव नगर के प्रवीन ने 15 फरवरी को पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके पड़ोसी प्रीतम व उसके परिवार ने कुत्ता पाल रखा है। वह उसे गली में खुला छोड़ देते हैं। उसका भाई सतपाल सरकारी विद्यालय में चौकीदार के पद पर कार्यरत है। उसके भाई ने उनको कहा था कि विद्यालय की छुट्टी होने वाली है, कुत्ते को बांध दो। इसके बाद उसके भाई पर धारदार हथियार व डंडों से हमला कर दिया गया था। वह अपने भाई को बचाने गया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। सहायक उप निरीक्षक अजमेर ने पुलिस टीम के साथ आरोपित गौरव को गिरफ्तार किया।