फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर में गेहूं पीस रही आंगनबाड़ी वर्कर की बेरहमी से हत्या, अंगूठी, चेन, बाली नोच ले गए बदमाश

Sat, 27 Dec 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :10: उषा का फाइल फोटो
विज्ञापन
सोनीपत। गांव सलीमसर ट्राली में दिनदहाड़े लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने आंगनबाड़ी वर्कर उषा (55) की बेरहमी से हत्या कर दी। बदमाशों ने उषा के सिर, मुंह पर धारदार हथियार से हमला किया। इससे उनका चेहरा बिगड़ गया। बदमाश अंगूठी, चेन, कान की बाली नोच ले गए।
विज्ञापन

वारदात के समय उषा पुराने घर में अकेले चक्की पर गेहूं की पिसाई कर रही थीं जबकि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) से सेवानिवृत्त उनके पति रामनिवास गांव की चौपाल में बैठे हुए थे। पुलिस ने पति की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है।
गांव सलीमसर ट्राली निवासी रामनिवास ने दर्ज एफआईआर में बताया है कि वह सोनीपत के मयूर विहार में नया घर बनवा रहे हैं। वर्तमान में वे परिवार सहित सोनीपत बाईपास पर किराए के मकान में रहते हैं और अक्सर गांव सलीमपुर ट्राली स्थित पैतृक घर में रहने आते रहते हैं। वीरवार को भी दोनों पति-पत्नी गांव में ठहरे हुए थे।
विज्ञापन

रामनिवास ने बताया कि वीरवार की दोपहर को वे गांव की चौपाल में चले गए। शाम को जब वह घर पहुंचे तो पत्नी नहीं दिखी। उन्होंने मोबाइल पर कॉल की तो फोन भी नहीं उठाया। इसी दौरान उनका भतीजा साहिल व छोटे भाई की पत्नी भी वहां आ गईं। वह साहिल को साथ लेकर चक्की वाले घर पर गए तो मुख्य दरवाजा बंद था। दरवाजा खोलते ही अंदर का दृश्य देख होश उड़ गए। उषा का लहूलुहान शव चक्की के पास फर्श पर पड़ा था।

फोटो :10: उषा का फाइल फोटो

फोटो :10: उषा का फाइल फोटो

फोटो :10: उषा का फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें